7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नववर्ष के लिए गोवा, विशाखापट्टनम, मुंबई और हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट फुल

- यात्रियों को संख्या को देखते हुए किराया भी 10 से 15 फ़ीसदी तक बढ़ा- यात्रियों की संख्या को देखते हुए फिलहाल सस्ती टिकट मिलने की नहीं है उम्मीद

2 min read
Google source verification
villagers to march to Secretariat against Greenfield airport

villagers to march to Secretariat against Greenfield airport

रायपुर @ नववर्ष को देखते हुए रायपुर से चलने वाली अधिकांश फ्लाइट फुल चल रही है। इसमें गोवा, विशाखापट्टनम, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट प्रमुख है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि पिछले दो वर्ष के बाद पहली बार दिसंबर और जनवरी में यात्रियों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब भी नववर्ष की छुट्टियों को देखते हुए बुकिंग हो रही है।
जहां वर्ष 2019 में नववर्ष के अवसर पर रायपुर से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या करीब 18000 थी। वह इस वर्ष 2022 में बढकऱ 22000 से अधिक हो गई है। इसके चलते किराए भी सामान्य दिनों की अपेक्षा 10 से 15 फीसदी तक बढ़ा है। इसके 15 जनवरी के बाद ही सामान्य होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि अधिकांश लोग ठंडी के मौसम को देखते हुए समुद्र के किनारे बसे हुए शहरों की ओर रूख कर रहे है।
बुकिंग का सिलसिला जारी
व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि यात्रियों ने अपनी सुविधा के अनुसार नववर्ष के छुट्टियों की प्लानिंग पहले से ही कर ली थी। नवंबर पहले सप्ताह से ही फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई थी। इसमें अधिकांश की बुकिंग 24 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच कराई गई है। इसके बाद वापसी का सिलसिला शुरू होगा। बता दें कि नववर्ष को देखते हुए रायपुर से जाने वाले अधिकांश फ्लाइटों में किराया बढ़ा हुआ है। इस समय रायपुर से गोवा जाने के लिए इंदौर से फ्लाइट चल रही है। 7 जनवरी से रायपुर से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट चलेगी।

64 फ्लाइट का आवागमन
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में 64 फ्लाइटों का आवागमन होता है। इसमें इंडिगो की करीब 56 उड़ाने शामिल है। इस समय दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद के लिए चार-चार उड़ानें, कोलकाता के लिए तीन, इंदौर, बंगलूरू के लिए दो-दो तथा पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, भुवनेश्वर, भोपाल, प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान का संचालन किया जा रहा है।
फैक्ट फाइल
शहर -- किराया-- सामान्य किराया
गोवा -- 7000-- 6000-6500
मुंबई -- 7000-- 5500--6500
हैदराबाद -- 6000 -- 4500-- 5500
विशाखापट्नम-- 5000-- 4200-4500