30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूपेश बघेल ने बढ़ाया नितीश कुमार की तरफ मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे बिहार की ऐसे की मदद

Flood In Bihar 2019: बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे बिहार की मदद के लिए छत्तीसगढ़ ने हाथ बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ की मशीने बाढ़ का पानी निकालने के लिए बिहार भेजी गयी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 2 Oct 2019, 5:49 PM IST

भूपेश बघेल ने बढ़ाया नितीश कुमार की तरफ मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे बिहार की ऐसे की मदद

भूपेश बघेल ने बढ़ाया नितीश कुमार की तरफ मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे बिहार की ऐसे की मदद

रायपुर. Flood In Bihar 2019: बिहार के राजधानी पटना समेत पूरा प्रदेश भीषण बाढ़ की चपेट में है। बरसात रुकने के बाद जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावीत हो रहा है। पटना के कई इलाकों में जलजमाव से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ से पांच संप मशीने भेजी गयी है।

शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में मध्यप्रदेश से आगे निकला छत्तीसगढ़, लेकिन अब भी कई राज्यों से पीछ

बिहार सकरार ने छत्तीसगढ़ से संप मशीने मांगी थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी मदद करते हुए पांच संप मशीने बिहार भेजी हैं। जिससे भारी बारिश के कारण पटना के जल जमाव से जूझ रहे इलाकों से पानी निकला जाएगा।

पटना के इन इलाकों में लगाई गयी है मशीन

छत्तीसगढ़ से मंगाए गए पांच मशीनों को पटना के के भीषण जल जमाव वाले इलाके में लगाया गया है। इन संप मशीनों में एक को अगम कुआं के भूतनाथ रोड, दूसरे मशीन को पहाड़ी स्थित संप हाउस, तीसरे मशीन को बहादुरपुर, चौथे को राजेंद्र नगर और पांचवें मशीन को कंकड़बाग इलाके में लगाया गया है।

एसडीएम ने लांघी मर्यादा, कहा- हेमामालिनी के गाल जैसी सड़क होगी तब भी होंगे हादसे

संप हाउसों के भरोसे ही है जल निकासी की व्यवस्था

आपको बता दें कि पटना में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से संप हाउसों पर निर्भर है। इन संप हाउसों में लगी मशीन से इलाके में जमा हुए पानी को खींचा जा रहा है। पटना के कई इलाकों में संप हाउस निचले हिस्से में हैं जिससे वहां भी जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई है।

Read More: जब भूपेश बघेल ने भरी सभा में अपने समर्थकों से कहा- आप ठगे जा चुके हैं, सब हो गए हैरान