1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीवार से तेल के दाग छुड़ाने के लिए अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खे

पानी और कॉर्नस्टार्च की मदद से भी एक पेस्ट बनाकर दीवारों को साफ किया जा सकता है। पानी में तीन चम्मच कॉर्नस्टार्च का उपयोग करें। पेस्ट को दाग वाली दीवारों पर फैलाएं और पेस्ट को कई मिनट तक लगा रहने दें।

2 min read
Google source verification
01_11.jpg

तेल के दाग यकीनन आपके घर की दीवारों पर अच्छे नहीं लगते। घर की दीवारों पर तेल कई तरह से लग सकता है। मसलन, आपके शरीर से तेल आसानी से आपकी दीवारों पर स्थानांतरित हो जाता है या फिर गलती से तेल के हाथों को दीवार पर लग जाना। इसके अलावा, खाना बनाते समय तेल दीवारों पर लग जाता है, जिसके कारण दीवारें काफी गंदी लगती हैं। यहां समस्या यह है कि दीवारों से तेल के दाग हटाना काफी मुश्किल होता है। इन्हें सामान्य रूप से साबुन और पानी की मदद से साफ नहीं किया जा सकता। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दीवारों से तेल के दाग हटाने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं−

सफेद सिरका
बहुत से लोगों ने अपने अनुभव से बताया है कि दीवार पर लगे तेल के दाग को साफ करने के लिए सफेद सिरका बेहद प्रभावी है। इसके इस्तेमाल के लिए एक स्पंज में सफेद सिरका डुबोएं और फिर उसे हल्का सा निचोड़ें ताकि अतिरिक्त सिरका स्पंज से निकल जाए और आपका स्पंज हल्का भीगा हो। स्पंज को अपने दाग वाली दीवारों पर तब तक रगड़ें, जब तक कि दाग हट ना जाए। यह विधि आपकी दीवारों को साफ करने और तेल के दाग को आसानी से हटाने में मदद करेगी। अपनी दीवारों से सिरका हटाने के लिए, एक साफ स्पंज को गीला करें। अपनी दीवारों को सूखे कपड़े से पोंछ लें।

कॉर्नस्टार्च
पानी और कॉर्नस्टार्च की मदद से भी एक पेस्ट बनाकर दीवारों को साफ किया जा सकता है। पानी में तीन चम्मच कॉर्नस्टार्च का उपयोग करें। पेस्ट को दाग वाली दीवारों पर फैलाएं और पेस्ट को कई मिनट तक लगा रहने दें। नम कपड़े का उपयोग करके पेस्ट को मिटा दें। तेल के दाग हटाने तक प्रक्रिया को दोहराएं। इस नुस्खे को अपनाने वालों का कहना है कि यह विधि एक बहुत ही उपयोगी घरेलू टिप है और आपको गंदे दीवारों से छुटकारा पाने में मदद कर सकती है।

हीट
सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन हीट की मदद से भी दीवारों से ऑयल के दाग हटाए जा सकते हैं। इसके लिए आप आयरन को लो सेटिंग पर रखें और इसे कुछ समय के लिए प्रीहीट करें। अब आप दीवार पर कुछ पेपर टॉवल मोड़कर रखें और दूसरे हाथों की मदद से उसके उपर प्रेस का यूज करें। अपनी दीवारों से दाग हटाने के लिए प्रेस को कई बार रगड़ें। ध्यान रखें कि आप प्रेस का इस्तेमाल सीधे दीवार पर ना करें। साथ ही इसके इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें। प्रेस दीवार पर लगे तेल को गर्म करेगा और पेपर टॉवल उसे आसानी से सोख लेगा। इस प्रक्रिया को आप तब तक दोहराएं, जब तक दीवारों से तेल के दाग साफ ना हो जाएं। आखिरी में दीवार को गर्म साबुन के पानी से धो लें।

Story Loader