4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

आज जारी की गई नियुक्तियों की सूची में छत्तीसगढ़ से साय का अकेला नाम है।

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा के  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

विष्णुदेव साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा (Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh ) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा (Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh ) के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके साय को बड़ा नेता माना जाता है और वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे को पूरी तरह से दुरुस्त करने की कोशिश में है। उसे लग रहा है कि अगले साल विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर अधिक मजबूती देनी होगी।

यह भी पढ़ें : CG Breaking : Bhanupratappur By Election में मतदान से तीन दिन पहले आज 68 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन में पैरा के नीचे था छुपाया

यही कारण है कि पार्टी (Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh ) हाल के दिनों में व्यापक स्तर पर गतिविधियां कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से विष्णुदेव साय की नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया गया है। साय के साथ ही कई और बड़े नेताओं को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। भाजपा (Bharatiya Janata Party) के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के अनुसार यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के 17 नगरीय निकायों में लाखों का गबन, अफसरों और कर्मचारियों से होगी वसूली, देखे लिस्ट


छत्तीसगढ़ भाजपा में हो चुके हैं कई बदलाव
भाजपा (Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh ) में अब तक कई बड़े बदलाव हो चुके हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और कई फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं। यही नहीं भाजपा तो यहां प्रभारी बदल चुकी है और अब नई टीम पूरी तरह से सक्रिय होकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त होने वाली है।