18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें, गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर पूर्व CM बघेल ने कसा तंज, एक्स पर कह डाले ​निकम्मे

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा हमला बोला है। कहा ​कि छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें…

2 min read
Google source verification
chhattisgarh news

गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर भूपेश ने कसा तंज ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए सियासी बम फोड़ा है। बघेल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ हुई लूट की वारदात और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर तंज कसा है। एक्स पर छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें.. लिखकर प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की है। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा को निकम्मे गृहमंत्री रीलबाजी तक कहा है।

Chhattisgarh News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ हो गई लूट की वारदात

गृहमंत्री के आगमन को लेकर एक ओर जहां तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ लूट की वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि मार्निंग वाक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लुटेरों का शिकार हो गए है। बाइक से आए दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास की है। वहीं अब इस घटना को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है।

पूर्व सीएम बघेल ने लिखा- कथित घटना "सुशासन" पर तमाचा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक साथ तीन नेताओं पर तिखी टिप्पणी कर सियासी हमला बोला है। बघेल ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें!!! अभी सूचना मिली है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिल्हा विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी के साथ आज मॉर्निंग वॉक के दौरान सिविल लाइन में लूटपाट हो गई है, चोर उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। सोचिए जरा! जब देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय "मॉर्निंग वॉक" के दौरान ऐसी घटना कथित "सुशासन" पर तमाचा है। विज्ञापनजीवी सरकार को अब तक समझ जाना चाहिए कि "सुशासन तिहार" नाम की चाशनी लपेटने से कड़वी सच्चाई का स्वाद नहीं बदलेगा। हर तरफ़ चोरी, चाकूबाज़ी, हत्या, लूटपाट की घटनाएँ चरम पर हैं. साथ ही प्रदेश के सबसे निकम्मे गृहमंत्री रीलबाजी और स्वागतबाजी में व्यस्त हैं।

डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर और बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियानों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। यह दौरा सुरक्षा और विकास रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले माना पुलिस परेड ग्राउंड में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग