18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Police Commissionerate: रायपुर में कमिश्नरेट लागू होने के बाद महिला अपराध हुए कम, इंस्टाग्राम लाइव में एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी

Police Commissionerate: रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू है। एडिशनल डीसीपी डॉ. अर्चना झा ने इंस्टाग्राम लाइव में महिला सुरक्षा पर चर्चा की। जागरूकता और सुरक्षा के उपायों की दी जानकारी।

2 min read
Google source verification
Police Commissionerate

एडिशनल डीसीपी डॉ. अर्चना झा (Phito Patrika)

Police Commissionerate: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रविवार को आयोजित इंस्टाग्राम लाइव सेशन में महिला सुरक्षा, जागरूकता और अपराधों की रोकथाम को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा ने महिलाओं और नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान भी साझा किए। डॉ. झा ने बताया कि कमिश्नरेट लागू होने के बाद महिला अपराधों में कमी आई है। 4 महीनों में करीब 3 हजार अपराध दर्ज हुए, जिनमें 315 मामले महिलाओं और बच्चों से जुड़े हैं। घरेलू विवाद वाले मामलाें में परिवार परामर्श केंद्र में पिछले वर्ष 1600 मामलों में से 700 से अधिक परिवारों को काउंसलिंग के जरिए फिर से जोड़ा गया।

Police Commissionerate हेल्पलाइन नंबर जारी

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9479210932 जारी किया गया है। साइबर अपराधों पर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करना और निजी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

सवाल : लड़कियों की सेफ्टी के लिए कौन-सा नंबर है?

जवाब: तात्कालिक मदद के लिए 112 सबसे जरूरी नंबर है। इसके अलावा पिंक पेट्रोल यूनिट का हेल्पलाइन नंबर 9479210932 भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर महिलाएं तुरंत सहायता ले सकती हैं।
सवाल : शहर में चोरी के मामलों पर क्या कार्रवाई हो रही है?
जवाब: पुलिस द्वारा लगातार नाइट पेट्रोलिंग की जा रही है। 42 गश्त प्वाइंट्स बनाए गए हैं और हर दिन अधिकारी मॉनिटरिंग करते हैं। पिछले 4 महीनों में करीब 2 करोड़ रुपए की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है।

सवाल : नशे में युवक लड़कियों के साथ बदसलूकी करते हैं, इस पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

जवाब: एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। 110 से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं और 500 किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।
सवाल : मेडिकल स्टोर में बिकने वाली नशे की सिरप पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
जवाब: मेडिकल स्टोर्स पर भी लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। कई जगहों से नशीली सिरप जब्त की गई है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सवाल 5: शहर में चाकूबाजी और गुंडागर्दी कैसे रोकी जा रही है?

जवाब: पुलिस ने 1100 से अधिक बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। 2300 मामलों में प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया और 176 गुंडा एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
सवाल : किन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत है?
जवाब: नागरिकों से मिले सुझावों के आधार पर संवेदनशील इलाकों की पहचान की जा रही है और वहां पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है।

सवाल : देर रात काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा रही है?

जवाब: रात में 112 वाहन, फिक्स प्वाइंट्स और पुलिस गश्त सक्रिय रहती है। ताकि महिलाएं सुरक्षित घर पहुंच सकें। जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद उपलब्ध कराई जाती है।