18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की वारदात, बाइक सवार फोन छीनकर हुए फरार

Raipur News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के साथ लूट की वारदात सामने आने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

2 min read
Google source verification
Raipur News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक (Photo Patrika)

Raipur News: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लुटेरों का शिकार हो गए है। बाइक से आए दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास की है। बता दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर है, साथ ही दौरे को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है,लेकिन इसके बाद ऐसी बड़ी घटना को अपराधी अंजाम दे रहे है।

Raipur News: अकेले ही गए थे मॉर्निंग वाक पर

बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक अपने आवास से सुबह के वक्त मॉर्निंग वाक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। सबकुछ बहुत तेजी से हुआ है। जिसे धरमलाल कौशिक कुछ समझ नहीं पाए। वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ऐसे में उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद जांच शुरू हो गई है। यह इलाका रायपुर का अहम क्षेत्र माना जाता है।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना ऐसे समय हुई है जब गृहमंत्री अमित शाह राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद शहर में लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

रायपुर पुलिस घटना के बाद मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश तेजी से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने मौके पर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है। धरमलाल कौशिक हर दिन की तरह की मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ऐसे में पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

बिल्हा से विधायक हैं धरमलाल कौशिक

आपको बता दे धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ में भाजपा के बडे़ नेता माने जाते हैं। वह बिलासपुर की बिल्हा विधानसभा सीट से विधायक हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह 2023 के विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधायक चुने गए हैं। धरमलाल कौशिक का छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबा सफर रहा है। वहीँ छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष के रूप में 2009 से 2014 तक रहे। इसे बात 2019 से 2022 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता (नेता प्रतिपक्ष) के रूप में रहे।