6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉस्टल में खाना बनाने वाली महिला के घर में मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में चौलेश चुरेन्द्र की गला दबा कर हत्या करने का खुलासा हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Nov 2018, 4:54 PM IST

Chhattisgarh news

हॉस्टल में खाना बनाने वाली महिला के घर में मिला युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव. मोहला थानाक्षेत्र के रेंगाकठेरा निवासी 36 वर्षीय चौलेश चुरेन्द्र पिता गुलाब सिंह का शव गांव की ही महिला लता बाई उर्फ जागेश्वरी के घर बिस्तर में मिली थी। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई थी। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में चौलेश चुरेन्द्र की गला दबा कर हत्या करने का खुलासा हुआ है।

पुलिस रिपोर्ट के आधार पर महिला लता बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं कुछ अन्य संदेहियों पर भी नजर रख रही है। आज व कल में हत्या के आरोपियों का खुलासा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि मृतक चुरेन्द्र का शव संदिग्ध हालत में गांव के ही लता बाई के घर बिस्तर में मिला था। बताया जा रहा है कि लता बाई छात्रावास में खाना बनाने का काम करती है और वह बेवा है। उसके पति की मौत हो गई है। इस मामले में यह बात सामने आ रही है कि मृतक का महिला के साथ कुछ संबंध रहा है। इसके चलते मृतक महिला के घर गया था। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, लेकिन हत्या के संबंध में वह कुछ नहीं बता रही है। पीएम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस कड़ाई के साथ जांच में जुट गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चुरेन्द्र का गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
निलेश पाण्डेय, टीआई मोहला