29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से चला रहे थे ठगी का कॉल सेंटर, रायपुर की महिला से भी 70 लाख की ठगी, 14 गिरफ्तार

देशभर में इंश्योरेंस पॉलिसी वेरीफिकेशन-क्लेम के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का छत्तीसगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली में कॉल सेंटर के नाम पर ठगी का सेंटर चलाने वाले 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस के जवान काम मांगने वाले बनकर पहुंचे थे। आरोपियों ने रायपुर में बिजली विभाग के रिटायर्ड महिला अधिकारी से 70 लाख की ठगी की थी। इससे पहले दुर्ग में भी ठगी कर चुके थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dhal Singh

•

Updated: 11 Feb 2024, 2:08 AM IST

दिल्ली से चला रहे थे ठगी का कॉल सेंटर, रायपुर की महिला से भी 70 लाख की ठगी, 14 गिरफ्तार

दिल्ली से चला रहे थे ठगी का कॉल सेंटर, रायपुर की महिला से भी 70 लाख की ठगी, 14 गिरफ्तार


देशभर में इंश्योरेंस पॉलिसी वेरीफिकेशन-क्लेम के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का छत्तीसगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली में कॉल सेंटर के नाम पर ठगी का सेंटर चलाने वाले 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस के जवान काम मांगने वाले बनकर पहुंचे थे। आरोपियों ने रायपुर में बिजली विभाग के रिटायर्ड महिला अधिकारी से 70 लाख की ठगी की थी। इससे पहले दुर्ग में भी ठगी कर चुके थे।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी संतोष सिंह ने बताया कि टिकरापारा इलाके में बिजली विभाग के अधिकारी से पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी से अधिक मुनाफे वाली नई पॉलिसी में निवेश करने का झांसा देकर 70 लाख रुपए ठग लिए थे। मामले की जांच के दौरान ठगों ने जिन बैंक खातों में रकम जमा करवाई थी, उन बैंक खातों और एजेंट बनकर बात करने वाले ठगों के मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की गई। इससे उनका लोकेशन दिल्ली के बी-41, सेक्टर 63, नोएडा स्थित एमडी वेल्थक्रेटर कॉल सेंटर मिला। इसके बाद पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और कॉल सेंटर में छापा मारा।


इनको किया गिरफ्तार
मौके से रवि चौहान, मनजेश कुमार चौहान, मनोज कुमार शर्मा, दिव्या कुमार, ऋषभ चौहान, नीतिश कुमार, नीरज सिंह, तारक विश्वास, विनीत कुमार, मोनू पिता, नजीम मंसूरी, रंजीत कुमार, मोहनीश बावनकर, अरूण सिंह को गिरफ्तार किया है।


57 कीपैड मोबाइल और 50 सिम बरामद

आरोपियों के कब्जे से 57 कीपेड मोबाइल, 1 वायरलेस फोन, 1 लैपटॉप, विभिन्न बीमा कंपनियों से संबंधित 1000 पन्नों से अधिक के दस्तावेज और 50 से अधिक फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग, धमतरी में ठगी की है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में इसी तरह से ठगी कर चुके हैं।