
किडनी रोगियों का 12 और जिला अस्पतालों में होगा नि:शुल्क डायलिसिस
छत्तीसगढ़ के 12 और जिला अस्पतालों में जल्दी ही नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम 'जीवन धारा' के तहत रायपुर, गरियाबंद, जगदलपुर, जांजगीर, राजनांदगांव, सूरजपुर, कोरिया, कबीरधाम, धमतरी, मुंगेली, बलौदाबाजार और बालोद जिला चिकित्सालय में कुल 54 डायलिसिस मशीनों की स्थापना का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इन अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से दूरस्थ अंचलों के किडनी रोगियों को भी स्थानीय स्तर पर नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। अभी प्रदेश के आठ जिलों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है।
रेल यात्री कृपया ध्यान दें, ये ट्रेनें अब भी इन तारीखों में रहेंगी रद्द
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मुताबिक जशपुर, कांकेर, अंबिकापुर, कोरबा और बीजापुर जैसे सुदूर क्षेत्रों में पहले चरण में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा की शुरुआत के बाद अब दूसरे चरण में गरियाबंद, जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया और कबीरधाम जैसे दूरस्थ जिलों में भी इसे शुरू करने की तैयारी है। किडनी रोगों से ग्रस्त मरीजों को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा मिलने से किडनी रोगों से पीडि़तों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों के श्रम, धन और समय की भी बचत होगी।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]ढाई हजार साल पहले भी प्रदेश में थी मानव बस्ती
प्रदेश के 12 और जिला अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के द्वारा रायपुर में दस, गरियाबंद, जगदलपुर, जांजगीर और राजनांदगांव में पांच-पांच, सूरजपुर, कोरिया, कवर्धा और धमतरी में चार-चार, मुंगेली एवं बालोद में तीन-तीन तथा बलौदाबाजार में दो डायलिसिस मशीनें लगाई जा रही हैं। रायपुर, गरियाबंद और जगदलपुर में डायलिसिस यूनिट्स की स्थापना का काम पूर्ण कर लिया गया है। इन तीनों जिला अस्पतालों में बहुत जल्द यह सुविधा शुरू कर ली जाएगी। वहीं, आठ जिला अस्पतालों में अब तक 27131 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : गर्मी में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा
Published on:
27 Apr 2022 08:23 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
