28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक” योजना के तहत मिल रहा महिलाओं को मुफ्त इलाज

"Chief Minister Dai-Didi Clinic": योजना के तहत दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चियों की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराती है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 7 Aug 2022, 1:02 PM IST

"Chief Minister Dai-Didi Clinic"

"Chief Minister Dai-Didi Clinic" रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब महिलाओं और बच्चियों के इलाज के लिए ''मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक'' योजना चलाई जा रही है. अब तक इस योजना का लाभ कई महिलाएं और बच्चियां उठा चुकी है, जबकि इस योजना के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों को आसानी से इलाज भी मिल रहा है.

1 लाख 9 हजार से ज्यादा महिलाओं का इलाज
मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना के माध्यम से अब तक राज्य में करीब एक हजार 475 कैम्प लगाएं जा चुके हैं और इनसे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली एक लाख नौ हजार 505 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास ही इलाज किया गया है. सीएम भूपेश बघेल खुद इस योजना को लेकर मॉनिटिरिंग करते हैं.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है. योजना के तहत दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चियों की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराती है. इन मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 19 हजार 432 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया तथा एक लाख तीन हजार 864 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई.

इस योजना के जरिए गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो कई कारणों से अपना इलाज नहीं पा रही थी. उन्हें इलाज की सुविधा घर के पास ही महिला चिकित्सकों और चिकित्सा स्टॉफ के माध्यम से मिल पा रही है. ऐसे में यह योजना प्रदेश की गरीब महिलाओं और बच्चियों के लिए फायदेमंद साबित हुई है. क्योंकि उन्हें इस योजना के जरिए आसानी से इलाज मिल रहा है.