
रायपुर . छत्तीसगढ़ पुलिस के 27 अफसरों और पुलिसकर्मियों को वीरता, राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस, 2022 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्वारा इसकी घोषणा की गई है। जारी आदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 2 को विशिष्ट सेवा पदक एवं 10 को सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पदक 26 जनवरी 2023 को रायपुर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान दिया जाएगा।
इन्हें पुलिस वीरता पदक
एसपी दुर्ग डॉ.अभिषेक पल्लव, मालिक राम निरीक्षक नारायणपुर, उप निरीक्षक अलरिक लकड़ा, नारायणपुर हाल निरीक्षक जिला सरगुजा, महेन्द्र पोटाई, उप निरीक्षक नारायणपुर, सुक्कु राम नाग, प्रधान आरक्षक हाल उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर, शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत) नारायणपुर, शहीद कनेर उसेंडी, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत) नारायणपुर, शहीद श्याम किशोर शर्मा, उप निरीक्षक (मरणोपरांत) राजनांदगांव, रामअवतार पटेल, सउनि हाल उप निरीक्षक दंतेवाड़ा, डिलेश्वर कुमार सोनवानी, प्लाटून कमाण्डर हॉल कंपनी कमाण्डर एसटीएफ बघेरा- दुर्ग, हजारीलाल मौर्य, सउनि उप निरीक्षक दंतेवाड़ा, सुक्कूराम नुरेटी, निरीक्षक नारायणपुर, बलराम उसेण्डी, निरीक्षक नारायणपुर, राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक कोण्डागांव और हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक विआशा राजनांदगांव।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
उपमहानिरीक्षक संजीव शुक्ला, अअवि, पुलिस मुख्यालय और निरीक्षक विष्णु प्रसाद देशमुख, विआशा, पुलिस मुख्यालय
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक
आईजी बस्तर सुन्दरराज पी, आईजी ओम प्रकाश पाल, विआशा पीएचक्यू, ओएसडी राजेश कुकरेजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, विजय कुमार पाण्डेय, एएसपी एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग, रतिराम नेताम, कंपनी कमांण्डर, छसबल 19वीं वाहिनी जगदलपुर, रामनरेश यादव, उप निरीक्षक राजनांदगांव, जितेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक, अअवि. पीएचक्यू, खेमराज जैन, सहायक उप निरीक्षक कांकेर, एन.रमैय्या राव, प्रधान आरक्षक, विआशा पीएचक्यू और जयंत कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग को सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा 15 अगस्त को सम्मान
आईजी बिलासपुर रतनलाल डांगी, विवेक शुक्ला, सेनानी 11वीं वाहिनी, छसबल, जांजगीर-चांपा, रामाधर मारकण्डे, प्लाटून कमांडर, दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी, बिलासपुर, रामबदन यादव, प्लाटून कमांडर, 12वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज बलरामपुर, उजियाला प्रसाद सिंह, सहायक प्लाटून कमांडर, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, राज कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक,विशेष शाखा दुर्ग, कान्हू राठिया, प्रधान आरक्षक, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, सुकलधर नाग, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव, राजेश कुमार, उप निरीक्षक, टेक्निकल ब्रांच, दंतेवाड़ा, सुशेन कुमार पॉल, उप निरीक्षक, थाना बोधघाट, जगदलपुर को पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पदक देकर सम्मानित करेंगे।
Published on:
14 Aug 2022 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
