गर्लफ्रेंड को दूसरे के साथ गार्डन में देखा तो सिर घुम गया बॉयफ्रेंड का, दिनदहाड़े लड़की का किया ये हाल
रायपुर. राजधानी रायपुर में फ्रेंडशिप के दिन गार्डन में घूम रही लड़की को सिरफिरे युवक चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। हैप्पी फ्रेंडशिप कहने और हाथ में बैड बांधने के बाद अपने दोस्तों के साथ गार्डन घूमने गई युवती को एक युवक ने चाकू मार दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी और स्कूटी से भाग निकला। मामले में प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिनदहाड़े लड़की से की गाली-गलौज फिर घोप दिया चाकू..
पुलिस के मुताबिक रविवार को फ्रेंडशिप डे था। मोवा निवासी 26 वर्षीय युवती अपनी सहेली और एक युवक के साथ गार्डन में घूमने गई थी। अंबेडकर चौक के आगे नए गार्डन के पास युवती खड़ी थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक मौके पर पहुंचा और युवती को गाली-गलौज शुरू कर दिया। युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। उसकी जांघ और कमर में चाकू से वार किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि घायल युवती और आरोपी युवक की आपस में जान-पहचान है। और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद है। आरोपी युवक रविवार को युवती को दूसरों के साथ घूमते देखर नाराज हो गया और चाकू से हमला कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसका पता नहीं चल पाया है।