scriptकिसानों के आर्थिक गतिविधियों को सम्बल प्रदान करेगी गोधन न्याय योजना | Godan Nyaya Yojana will support farmers' economic activities | Patrika News
रायपुर

किसानों के आर्थिक गतिविधियों को सम्बल प्रदान करेगी गोधन न्याय योजना

योजना के तहत लावारिस घुमते पशुओं की रोकथाम और गोबर क्रय से लेकर इसके जरिए वर्मी कम्पोस्ट खाद के उत्पादन की पूरी व्यवस्था की जाएगी

रायपुरJul 08, 2020 / 06:54 pm

lalit sahu

किसानों के आर्थिक गतिविधियों को सम्बल प्रदान करेगी गोधन न्याय योजना

किसानों के आर्थिक गतिविधियों को सम्बल प्रदान करेगी गोधन न्याय योजना

मुंगेली. प्रदेश के मुंगेली जिला पूर्णत: कृषि प्रधान जिला है। यहां के शत-प्रतिशत कृषक कृषि पर निर्भर है। किसानों के उत्तरोत्तर विकास के लिए राज्य शासन द्वारा गोधन न्याय योजना प्रारंभ की जा रही है। राज्य सरकार की दूरदर्शिता से पशु पालकों तथा किसानों के हित में बनाई गई यह योजना जिले के किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगी।
बच्चे को मां का दूध छुड़ाने के लिए अपनाएं आसान तरीके
राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना का संचालन किया जाएगा। इस योजना के तहत लावारिस घुमते पशुओं की रोकथाम और गोबर क्रय से लेकर इसके जरिए वर्मी कम्पोस्ट खाद के उत्पादन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। गौवंशीय पशुओं की संरक्षण के लिए जिले में 190 गौठानों की स्वीकृति दी गई है। इनमे से अधिकांश गौठानों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गौठान गांव में आजीविका का केन्द्र तो बनेगा ही, साथ ही यह योजना हर वर्ग के लिए लाभ दायक होगी। शहरों मे खुले में घुमने वाले पशुओं की रोकथाम होगी। जानमाल एवं फसल नुकसान पर लगाम लगेगी। वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। रासायनिक खादों के नकारात्मक साइड इफेक्ट से निजात मिलेगी। किसान अधिक उत्पादन ले सकेंगे और भूमि की उर्वरता भी सुरक्षित रहेगी। गोधन न्याय योजना के माध्यम से तैयार होने वाली वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री सहकारी समितियों के माध्यम से होगी। किसानों के साथ-साथ वन, कृषि, उद्यानिकी नगरीय प्रशासन विभाग को पौधरोपण एवं उद्यानिकी की खेती के समय बड़ी मात्रा में खाद की जरुरत होती है। इसकी आपूर्ति भी इस योजना के माध्यम से उत्पादित खाद से हो सकेगी। राज्य सरकार द्वारा पशु पालकों तथा किसानों के हित में बनाई गई गोधन न्याय योजना जिले के किसानों के आर्थिक गतिविधियों को सम्बल प्रदान करेगी ।

Home / Raipur / किसानों के आर्थिक गतिविधियों को सम्बल प्रदान करेगी गोधन न्याय योजना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो