16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए बड़ी खबर! सफर से पहले जान लें IndiGo का नया नियम, Extra Baggage हुआ महंगा

IndiGo New Baggage Rules: इंडिगो ने बढ़ाया लगेज चार्ज, अब फ्लाइट में अतिरिक्त सामान ले जाने पर यात्रियों को ज्यादा भुगतान करना होगा। नए शुल्क को लेकर यात्रियों में नाराजगी।

2 min read
Google source verification
IndiGo Baggage Fee Hike

IndiGo Baggage Fee Hike: छत्तीसगढ़ में IndiGo यात्रियों को झटका(photo-patrika)

IndiGo Baggage Fee Hike: छत्तीसगढ़ के हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एयरलाइंस कंपनी IndiGo ने लगेज (बैगेज) शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अतिरिक्त सामान ले जाने के चार्ज में बढ़ोतरी (Airline Charges Increased)कर दी है। इसके बाद यात्रियों को अब फ्लाइट में तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। ईंधन संकट के बीच किए गए इस बदलाव को लेकर यात्रियों में नाराजगी है।

छत्तीसगढ़ के यात्रियों का कहना है कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कंपनी ने लगेज शुल्क बढ़ाया है। उनका कहना है कि टिकट के दाम में ज्यादा बदलाव नहीं होने के बावजूद अतिरिक्त सुविधाओं के नाम पर यात्रियों का खर्च लगातार बढ़ रहा है।

IndiGo Airlines News: इंटरनेशनल फ्लाइट में भी बदले नियम

जानकारी के अनुसार, घरेलू उड़ानों (Flight) में चेक-इन लगेज के अलावा अतिरिक्त हैंड लगेज पर लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। पहले 7 से 15 किलो तक के सामान के बाद अतिरिक्त 3 किलो लगेज के लिए यात्रियों को 975 रुपए देने होते थे। अब यही शुल्क बढ़ाकर 1650 रुपए कर दिया गया है। इससे कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइटों (International Flight Baggage Charges) में भी बैगेज चार्ज में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले 8 किलो तक अतिरिक्त सामान के लिए करीब 800 रुपए और इसके बाद प्रति किलो 100 रुपए शुल्क लिया जाता था। अब यात्रियों को अतिरिक्त सामान के लिए ज्यादा राशि चुकानी होगी। खासतौर पर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

यात्रियों ने जताई नाराजगी

लगेज शुल्क बढ़ने के बाद यात्रियों ने नाराजगी जताई है। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइंस कंपनियां समय-समय पर अलग-अलग कारणों से शुल्क बढ़ा रही हैं। पहले कैंसिलेशन चार्ज में बढ़ोतरी की गई और अब लगेज शुल्क बढ़ा दिया गया है। यात्रियों का आरोप है कि बजट एयरलाइन होने का फायदा उठाकर कंपनी अतिरिक्त चार्ज बढ़ा रही है।

कुछ यात्रियों का कहना है कि हवाई यात्रा पहले ही आम लोगों के बजट से बाहर होती जा रही है। ऐसे में सामान ले जाने जैसे जरूरी हिस्से पर शुल्क बढ़ने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने विमानन विभाग से इस मामले में निगरानी और उचित कदम उठाने की मांग की है।

एयर फ्यूल संकट के बीच बढ़ा शुल्क

बता दें कि ईरान युद्ध के कारण एयर फ्यूल संकट को देखते हुए केंद्र सरकार (PM Modi) ने विमानन क्षेत्र को राहत देने के लिए कदम उठाए हैं। इसके बावजूद इंडिगो ने किराए में बदलाव किए बिना लगेज शुल्क में वृद्धि की है। यात्रियों का कहना है कि जब विमानन कंपनियों को राहत दी जा रही है तो अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने से आम यात्रियों पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

गौरतलब है कि घरेलू उड़ानों में यात्रियों को 7 किलो तक हैंड लगेज और 15 किलो तक चेक-इन लगेज की सुविधा बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलती है। इसके बाद अतिरिक्त सामान पर शुल्क देना अनिवार्य होता है। यात्रियों को अब सफर की योजना बनाने से पहले नए बैगेज चार्ज की जानकारी जरूर देखनी होगी।