रायपुर

Gold Rate in Chhattisgarh : सोने की रफ्तार पर लगी ब्रेक, चांदी का भाव भी हुआ कम, जाने छत्तीसगढ़ में ताजा दाम

Silver Prices Decreased: रायपुर सराफा बाजार में उतार चढ़ाव लगा हुआ हैं. शनिवार को सोने की कीमतें स्थिर रहीं तो वहीं चांदी के भाव घट गए. राजधानी रायपुर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में परिवर्तन नहीं हुए हैं. आने वाले दिनों में सोने चांदी के रेट में बढ़ोत्तरी की संभावना है. जानिए रायपुर में सोना चांदी का क्या चल रहा है रेट.

2 min read
Feb 11, 2023

Gold Rate in Chhattisgarh : रायपुर. लगन को देखते हुए सोने चांदी के दाम में उथल पुथल का क्रम चल रहा है. हालांकि शनिवार को सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग गया. वहीं चांदी के दाम में 6640 रुपए की भारी कमी आई. 10 फरवरी को 24 कैरेट सोने का दाम 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो दूसरे दिन भी बना रहा. 22 कैरेट सोना 52003 रुपए प्रति 10 ग्राम है. तो वहीं चांदी 66860 रुपए प्रति किलो है.

जानिए इन बड़े शहरों में इतना है सोने का रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट में बदलाव नहीं आया है. इसका रेट प्रति 10 ग्राम 56760 रुपए पर बना हुआ है. वहीं 22 कैरेट का रेट 52030 रुपए है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 56660 रुपए, कोलकाता में 56680 रुपए, चेन्नई में 56920, बेंग्लुरु में 56800, हैदराबाद में 56850, अहमदाबाद में 56830 और पुणे में 56760 रुपए है.

बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का ये है दाम
देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 51938 रुपए, कोलकाता में 51957 रुपए, चेन्नई में 52177, बेंग्लुरु में 52067, हैदराबाद में 52113, अहमदाबाद में 52094 और पुणे में 52030 रुपए है.

जानिए कैसे तय होती है ज्वेलरी की कीमत
गोल्ड ज्वेलरी बनाने में आमतौर पर 22 कैरेट के सोने का इस्सेमाल किया जाता है. इसी के मुताबिक गहनों की कीमत भी तय होती है. ज्वेलरी की कीमत गोल्ड रेट, सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने के वजन और जीएसटी के हिसाब से निर्धारित होती है. गोल्ड ज्वेलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) भी अदा करना होता है.

इस तरह जानें सोने चांदी की ताजा कीमत
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड काॅल करें. कुछ ही देर में ताजा रेट से जुड़ा एसएमएस आपको मिल जाएगा. इसके अलावा लगातार होने वाले अपडेट्स की जानकारी के लिए वेबसाइट www.ibja.co विजिट भी किया जा सकता है.

Published on:
11 Feb 2023 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर