
Job Recruitment : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (Government Service) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अग्निशमन विभाग में स्टेशन ऑफिसर, ड्राइवर, फायरमैन सहित कुल 295 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर) के 21, ड्राइवर के 14, ड्राइवर कम ऑपरेटर के 86, फायरमैन के 117, स्टोर कीपर के 32, मैकेनिक के 2, वॉचरूम ऑपरेटर के 19 और वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) के 4 पद शामिल हैं। भर्ती छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मूल निवासियों के लिए आरक्षित है।
अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष
सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग हैं। अभ्यर्थी (Candidates) अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना से देख सकते हैं। वहीं, आवेदन के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी (SC), एसटी (ST) और ओबीसी (OBC) वर्ग को आयुसीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर होगी।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 जुलाई (July) तक चलेगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) और शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Jun 2025 02:31 am
Published on:
22 Jun 2025 02:31 am
