देश के दो राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से चिंताजनक खबरें सामने आई हैं। एक तरह से खेलने के बाद युवा दम तोड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के गुना में छात्र की जान चली गई। वह टेबल टेनिस खेलकर लौटा और औंधे मुंह गिर पड़ा तथा सांस थम गई। बीना निवासी शोभित जैन (20) जेपी यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर साइंस विभाग का छात्र था।