सीबीआई ने सीडी कांड में आरोपी बनाए गए विनोद वर्मा विजय भाटिया, विजय पंड्या और कैलाश मुरारका पर आरोप लगाया है कि उक्त सभी सीडी कांड संलिप्त थे, उनके द्वारा है यह पूरा खेल रचा गया था। उक्त सभी के द्वारा टेंपरिंग करने, वितरण करने और दुष्प्रचार के साथ ही अन्य आरोप लगाए गए हैं। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से पूरे प्रकरण को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। इस पूरे प्रकरण में उनकी किसी भी तरह की संलिप्तता नहीं है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अब इस प्रकरण की सुनवाई 7 में को करेंगे।