8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holiday: 70 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, शिक्षा विभाग ने जारी की छुट्टियों की पूरी सूची, देखें

Holiday: दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार कुल 70 दिनों तक अवकाश मिलेगा, चलिए देखत हैं तारीख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Sep 2024, 12:32 PM IST

Public Holiday in cg

School Holiday List: छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों की मौज ही मौज होने वाली है। आने वाले पर्व व त्यौहारों को लेकर छुट्टियों की घोषणा हो गई है। स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में 2024-25 शिक्षा सत्र के लिए छुट्टियों ( Holiday ) का ऐलान हुआ है। लोक शिक्षण संचालालय द्वारा शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र के अनुसार कुल 64 दिनों की छुट्टियां का ऐलान हुआ है। वहीं अतिरिक्त दिनों के साथ प्रदेश में कुल 70 दिनों की छुट्टियां मिलेगा।

Holiday: सितंबर में छुट्टियां

Holiday: बता दें ​कि गणेश चतुर्थी के बाद से लगातार कई पर्व व त्योहार आएंगे। जिसे लेकर शिक्षा विभाग ने छुट्टियों की पूरी सूची जारी कर बच्चों को बड़ी राहत दी है। सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी के अलावा ईद व कुछ पर्व को लेकर पहले से ही शासकीय अवकाश ( Public Holiday List ) की घोषणा हो गई है। वहीं इसके बाद यानी अक्टूबर महीने से लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर छुट्टियों को ऐलान हो गया है।

यह भी पढ़ें: Public Holiday: 16 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश पर बड़ा अपडेट, सरकार ने लिया ये फैसला

School Holiday List: छुट्टियों की पूरी जानकारी

दशहरा अवकाश: 7 से 12 अक्टूबर तक (रविवार 6 और 13 अक्टूबर को भी छुट्टी होगी, कुल 8 दिन)

दिवाली अवकाश: 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक (रविवार 27 अक्टूबर और 3 नवंबर को भी छुट्टी होगी, कुल 8 दिन)

शीतकालीन छुट्टियां: 23 से 28 दिसंबर तक (रविवार 22 और 29 दिसंबर को भी छुट्टी होगी, कुल 8 दिन)

ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून 2025 तक (46 दिन)

यह आदेश मौसम की स्थिति के आधार पर परिवर्तनशील हो सकता। ( School Holidays List ) विभाग ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को इन छुट्टियों की ( Public Holiday ) जानकारी देने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों और उनके अभिभावकों को समय पर जानकारी मिल सके। इस लंबे अवकाश का भरपूर फायदा उठाकर आप बच्चों के साथ सैर-सपाटे का आनंद ले सकते हैं।