शाह कटघोरा में एक जनसभा को संबोधित करेेंगे। सभा में होने वाली भीड़ को लेकर अभी भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सम्मेलन में कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी इलाकों से कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। इसे लेकर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, विकास महतो की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के सभी मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री देवांगन ने कहा, विशाल आमसभा को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए मंत्री देवांगन ने सभी मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठ से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सभा में शामिल करने आह्वान किया।