इससे संतलाल आनाकानी करने लगा। वह अलग-अलग मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहता था। कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि संतलाल की दूसरी पत्नी राजश्री भी है, जो बोरियाकला में रहती है। और उसके दो बच्चे भी हैं। शुरुआत में युवती ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में संतलाल के आश्वासन देने पर वह बोरियकला में उसकी पहली पत्नी के साथ रहने को तैयार हो गई। संतलाल के साथ उसके घर गई, तो उसकी पहली पत्नी ने उसे भगा दिया और दहेज लाने को कहने लगी। इसकी शिकायत उसने पुलिस में की। पुलिस ने तीनों की काउंसलिंग कराई। इससे भी मामला नहीं सुलझा।