Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: बेटी को पिटता देख बचाने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा, घसीटते हुए छत से नीचे फेका

CG Crime: पुलिस ने सुनील के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी सुनील इलेक्ट्रिशियन है और शराब पीने का आदी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime

CG Crime

CG Crime: गुढ़ियारी इलाके में एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। वजह केवल इतती है कि आरोपी अपनी बेटी की पिटाई कर रहा था, जिसे उसकी पत्नी ने रोकने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक विकास नगर निवासी सुनील जनबन्धु ने दोपहर को अपनी बेटी की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें: Viral Video: रायपुर कोर्ट में बवाल! महिला ने वकील पर फेंका चूना, डंडा दिखाकर धमकाया

उसी समय उसकी पत्नी सपना जनबंधु बाहर से घर पहुंची। बेटी को रोता देखकर उसने सुनील को बेटी को मारने से मना कर दिया। इससे नाराज सुनील पत्नी से गाली गलौज करने लगा। उनसे भी मारपीट करने लगा। आरोपी इससे भी शांत नहीं हुआ। वह अपनी पत्नी को पीटते हुए छत में ले गया। इसके बाद उसे जान से मारने की नियत से नीचे फेंक दिया।

करीब 20 की ऊंचाई से गिरने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुनील के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी सुनील इलेक्ट्रिशियन है और शराब पीने का आदी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।