
जशपुरनगर. धारदार हथियार से वारकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी ग्रामीण को जिले के सन्ना थाना, सोनक्यारी चौकी ने गिरफ्तार कर लिया है। सन्ना थाना में आरोपी पति कृष्णा उर्फ कृष्णा राम राम हरा पाठ की हत्या का आरोप अपराध दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : बादलों ने जमाया डेरा: ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, अधिकतम 30.0 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि, पहाड़ी कोरवा महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस तत्काल स्टाफ सहित घटनास्थल पर पहुंची और प्रार्थी एवं गवाहों के बयान अनुसार पाया कि कृष्णा राम पहाड़ी कोरवा उम्र 65 वर्ष में अपनी पत्नी के साथ हर्रापाठ में रह रहा था। घटना दिनांक 27 नवंबर की शाम आरोपी की पत्नी चमरी भाई ने अपने पति कृष्णा राम से बोली कि घर मेरा है मेरे नाम से है, मेरे घर से निकलो। जिस पर आवेश में आकर आरोपी ने कहा रात में कहां निकलूंगा बोलकर, पत्नी से गाली गुप्ता किया और विवाद बढ़ा जिसके बाद आरोपी ने धारदार टांगी से अपनी पत्नी को मार कर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : दुकानदार के थैले से गायब हुए 82 हज़ार, जांच में जुटी पुलिस
आरोपी पहाड़ी कोरवा कृष्णा राम निवासी ग्राम हर्रा पाठ के विरुद्ध अपराध के सबूत पाए जाने पर, सन्ना पुलिस ने 28 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
Published on:
29 Nov 2022 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
