
woman burnt while cooking in kitchen in Jaipur
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति-पत्नी को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। इस हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सरस्वती नगर थाना के कोटा क्षेत्र का है।
दरअसल, सरस्वती नगर थाना के कोटा क्षेत्र में विजय जॉर्ज अपनी पत्नी नलिनी जार्ज के साथ रहता था। दोनों के बीच आए दिन घरेलू विवाद होता था। हर दिन की तरह गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति अपना आपा खो बैठा और तैश में आकर उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
गुरुवार तड़के करीब 4 बजे विजय ने पत्नी नलिनी पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी नलिनी की चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पड़ोस के लोग उसे बचाने भागे। आग की लपटों में बुरी तरह झुलसी नलिनी को आनन-फानन में पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, नलिनी के घर वालों ने विजय पर बेटी को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
Published on:
09 May 2019 05:35 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
