3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर: हैदराबाद और मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट्स माना एयरपोर्ट नहीं कर पाईं लैंड

मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 801 को हैदराबाद और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 6467 को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया

2 min read
Google source verification
 Delhi-Mumbai

रायपुर: हैदराबाद और मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट्स माना एयरपोर्ट नहीं कर पाईं लैंड

रायपुर. लो विजिबिलिटी के कारण मुंबई और हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट माना एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाईं। इस स्थिति को देखते हुए मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 801 को हैदराबाद और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 6467 को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। इधर माना एयरपोर्ट में इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों में खलबली मच गई। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत कई इलाकों में ठंड और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने अच्छा खासा असर डाला है। सुबह से शहर में छाए बादलों के चलते दोपहर बाद से ही अंधेरा हो गया है। शीत लहर जारी है और रुक-रुक कर लगातार तेज बारिश का दौर अभी भी जारी है। ऐसे में एयरपोर्ट की विजिबिलटी काफी कम हो गई है। इसके चलते हैदराबाद और मुंबई से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आ रही इंडिगो की दो फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6467 को भुवनेश्वर और मुंबई से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 801 को हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। राजधानी रायपुर में दोपहर से बारिश का दौर जारी है। अचानक बारिश होने से शहर की रफ्तार थम गई है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार

यात्रा करने से पहले चैक करते रहें स्टेटस
रायपुर में घने कोहरे और कम विजिबिलटी के कारण माना एयरपोर्ट से विमानों के अराइवल/डिपार्चर में देरी हो रही है, जिसकी वजह से पूरा नेटवर्क प्रभावित हो रहा है। वहीं, एयरलाइंस ने अपने यात्रियों से कहा है कि यात्रा करने से पहले अपने उड़ान स्टेटस को ट्रैक करते रहे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खराब मौसम के कारण माना एयरपोर्ट से सभी अराइवल/डिपार्चर और उनके बाद की उड़ाने प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि अपने उड़ान का स्टेटस देखते रहें।

बस यात्री भी हुए परेशान
वहीं, बस और हवाई सफर करने वाले यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर बेमौसम की बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बारिश से कई फसलों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं बेमौसम बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से सब्जियों के कीमतों में एक बार फिर इजाफा होने की संभावना है।

Story Loader