8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS Transfer: CM की नाराजगी के बाद 4 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, देखें

IAS Transfer: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कलेक्टर-एसपी की कॉन्फ्रेंस लेने के बाद अब ट्रांसफर आदेश जारी हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 आईएएस अफसरों का तबादल किया है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 15 Sep 2024, 12:05 PM IST

CG IAS News

IAS Transfer List: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली है। इसमें बस्तर और सुकमा के कलेक्टर को बदल ( IAS Transfer ) दिया गया है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. को राज्य कौशल विकास अभिकरण का सीईओ बनाया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने से राजेश सिंह राणा राज्य कौशल विकास अभिकरण के सीईओ के प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

IAS Transfer: इन जिलों के कलेक्टर बदले

IAS Transfer: राज्य सरकार ने सुकमा कलेक्टर हरीष एस. को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया है। वहीं सुकमा कलेक्टर की जिम्मेदारी नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सौंपी गई है। बता दें कि 12 सितम्बर को कलेक्टर-एपी कॉन्फ्रेस में मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर नाराजगी जताई थी।

यह भी पढ़ें: CG IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में 20 IAS अफसरों का तबादला, इन तीन जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट

सामने आई थी ये लापरवाही

उन्होंने कलेक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने के साथ ही ट्रेनिंग, बैंक लिंकेज आदि की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। ( IAS Transfer ) इसी प्रकार सुकमा एवं बलरामपुर जिले में अब तक छात्राओं को साइकिल वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुंगेली एसपी बनाए गए भोजराम

CG IAS Transfer List: भारतीय पुलिस सेवा 2013 बैच के बीजापुर छसबल में पदस्थ भोजराम पटेल को मुंगेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गिरिजा शंकर जायसवाल को मुंगेली से पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। राज्य सरकार के निर्देश गृह विभाग के अवर सचिव डीएस ध्रुव द्वारा शनिवार को इसका आदेश जारी किया गया है। बताया जाता है कि एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर, मुंगेली और राजनांदगांव में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए नाराजगी जताई थी।