8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG IAS Transfer 2024: एक साथ 4 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल ?

CG IAS Transfer 2024: साय सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार चार आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Aug 2024, 3:50 PM IST

CG IAS News

CG IAS Transfer 2024: छत्तीसगढ़ में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत छत्तीसगढ़ कैडर में कार्यरत चार बड़े अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। साय सरकार ने इन अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए यह आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से यह फेरबदल से जुड़ा आदेश जारी किया गया है।

बुधवार को जारी आदेश के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्न आर. को अतिरिक्त प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सीआईएमएस) बिलासपुर का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़े: CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 DSP का ट्रांसफर, नक्सल प्रभावित इलाकों में हुई पोस्टिंग, देखें List

इसी तरह बिलासपुर संभागायुक्त नीलम नामदेव एक्का को हटाकर मंत्रालय में सचिव, उच्च शिक्षा आयुक्त तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी से हटाकर जनक प्रसाद पाठक को उच्च शिक्षा में पदस्थ किया गया है। जबकि राजेंद्र कुमार कटारा को वर्तमान विभागों के साथ ही अतिरिक्त प्रभार के साथ ही उन्हें मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (CG IAS Transfer 2024) की जिमेदारी दी गई है। रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. वित्त सेवा के 46 अधिकारियों का ट्रांसफर, इधर MBBS डॉक्टर्स को मिली संविदा नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ी है। राज्य सरकार ने वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। यहां के 46 अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिया है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. छत्तीसगढ़ में 2 IPS अधिकारियों का बदला प्रभार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के दो आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है…यहां पढ़े पूरी खबर…