चंदन कुमार विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उनके वर्तमान प्रभारों के साथ-साथ नियंत्रक खाद्य एवं औषधी प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेन्द्र कुमार कटारा संचालक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन, मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को उनके वर्तमान प्रभारों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त (CG Transfer 2024) प्रभार सौपा गया है।