7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: होटल-रेस्टोरेंट-ढाबा-कैफे और खाद्य सेंटरों में शुद्ध पानी न मिले तो करें इस नंबर पर कॉल, आदेश जारी

CG News: यदि कोई बोतलबंद पानी लेने के लिए के लिए ही कहता है तो कलेक्ट्रेट के कॉल सेंटर नंबर 9977225564 पर शिकायत और समस्या दर्ज करा सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: होटल-रेस्टोरेंट-ढाबा-कैफे और खाद्य सेंटरों में शुद्ध पानी न मिले तो करें इस नंबर पर कॉल, आदेश जारी

शुद्ध पानी न मिले तो करें इस नंबर पर कॉल (Photo Patrika)

CG News: नि:शुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार है। हर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य दुकानों में ग्राहकों को गैर बोतलबंद नि:शुल्क पानी देना होगा। यदि कोई बोतलबंद पानी लेने के लिए के लिए ही कहता है तो कलेक्ट्रेट के कॉल सेंटर नंबर 9977225564 पर शिकायत और समस्या दर्ज करा सकते हैं। इस पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।

खाद्य सुरक्षा के तहत नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया। इसका पालन निकायों में कराने के लिए जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है। इसके साथ ही निगम क्षेत्र में नगर निवेश उडनदस्ता और सभी जोनों की टीम वॉटर फॉर ऑल निशुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार अभियान प्रारंभ किया है। इसी के तहत हर होटल, रेस्टोरेट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में जाकर स्टीकर लगा रहे हैं। इसमें कॉल सेंटर नंबर 9977225564 है।

पहले दिन इन जगहों पर पहुंची टीम: निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर टीमों ने जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन मंगलवार को बैजनाथपारा के होटलों में स्टीकर चिपकाए। सभी 10 जोनों की टीमें स्टीकर लगाने में जुट गई हैं। नगर निवेशक आभास मिश्रा ने बताया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इस आदेश का पालन कराने जागरुकता अभियान के साथ ही पालन नहीं करने वालों पर सत कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग