
2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता चाहिए तो जल्द से जल्द करें यहां आवेदन, यहां मिलेगी मदद
2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता चाहिए तो जल्द से जल्द करें यहां आवेदन, यहां मिलेगी मदद
- वेबसाईट berojgaribhatta.cg.nic.in पर ऑनलाईन
रायपुर। बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्र युवाओं के पंजीयन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगें। बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए पात्र युवा वेबसाईट berojgaribhatta.cg.nic.in पर ऑनलाईन पंजीयन आवेदन भर सकते है। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए नगर निगम क्षेत्र में हर जोन कार्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाए जा रहें है। बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में तीन और जिले के अन्य सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी एक-एक हेल्प डेस्क में बेरोजगारों को भत्ते के लिए पंजीयन की सुविधा होगी। सीएससी और च्वाईस सेंटरों में निर्धारित सेवा शुल्क के साथ पंजीयन की सुविधा मिलेगी। बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन 1 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा।
सभी जरुरी दस्तावेज जल्द से जल्द होंगे जारी
कलेक्टर डॉ भुरे ने इसके लिए सभी तैयारियां 2 दिनो में पुरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। बेरोजगारी भत्ते के पंजीयन के लिए अभी तक कोई अंतिम तिथि निर्धारित नही है। कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता पंजीयन को ध्यान में रखते हुए रोजगार कार्यालयों में पंजीयन के नवीनीकरण, राजस्व कार्यालयों में आय-निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सभी जरूरी मापदण्ड और शासकीय दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
यह है नियम
शासन के तय नियमों के अनुसान आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी, आयु 18 से 35 साल, 12वीं पास हो, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र में जीवित पंजीकृत हों, या रोजगार पंजीयन दो साल पुराना हो, आवेदक की आय का कोई स्त्रोत न हो, परिवार की कुल आय 2 लाख 50 हजार वार्षिक हो।
ऐसे मिलेगा भत्ता
1-बेरोजगारी भत्ते जानकारी लॉन्च किए गए वेबपोर्टल में उपलब्ध रहेगी।
2-जनपद पंचायतें, नगर निगम, नगर पालिका पूरा रिकॉर्ड मेंटेन करेंगे, ग्रामीण इलाके में जनपद पंचायत, शहरी इलाके में नगर पालिका या नगर निगम में आवेदन होंगे।
3- नगरीय निकाय या ग्रामीण संस्थाएं ही जांच करेंगी कि आवेदक भत्ते के लिए पात्र है नहीं यही संस्थाएं भत्ता स्वीकृत करेंगी।
4-जिन आवेदकों को जनपद, नगर निगम, नगर पालिका स्वीकृत करेंगे, उनको रोजगार विभाग भत्ते की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजेगा।
5-भत्ता लेने वाले को रोजगार मिलने पर इसकी जानकारी देनी होगी। फिर नगरीय निकाय की मदद से भत्ता देना बंद कर दिया जाएगा।
6-हर 6 महीने में भत्ता हासिल करने वालों की जांच होगी कि कहीं उनकी नौकरी तो नहीं लगी।
7-भत्ता लेने वालों को स्वरोजगार के लिए कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। अगर वो ट्रेनिंग में भाग लेने से इनकार करते हैं तो उनका भत्ता बंद कर दिया जाएगा।
Published on:
28 Mar 2023 08:36 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
