30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथियों का आतंक जारी: कई एकड़ फसल को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी के जंगल में पिछले तीन दिनों से हाथियों का एक झुंड विचरणरत हैं। इस झुंड में लगभग 50 हाथी होना बताया जा रहा है। क्षेत्र में हाथियों द्वारा मचाए जा रहे उत्पात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 16 Oct 2022, 1:44 PM IST

hathi.jpg

कोरबा. केंदई रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी में तीन दिनों से 50 हाथियों का झुंड विचरण कर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारी हाथियों के उत्पात को रोकने व क्षेत्र से खदेड़ने में असफल हो रहे हैं।

कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी के जंगल में पिछले तीन दिनों से हाथियों का एक झुंड विचरणरत हैं। इस झुंड में लगभग 50 हाथी होना बताया जा रहा है। क्षेत्र में हाथियों द्वारा मचाए जा रहे उत्पात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। शुक्रवार की रात 50 हाथी कोरबी क्षेत्र में पहुंचकर उत्पात मचाया। लगभग 15 एकड़ खेतों में किसानों द्वारा लगाए गए धान की फसल को रौंद दिया।

इससे किसान अघीन सिंह, फूल सिंह, बनस लाल, संत कुमार, गनपति सिंह, देवशरण सिंह, नारायण सिंह, सुरेश सिंह को काफी नुकसान हुआ है। इसके पहले बुधवार की रात 12 किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया था। तीन दिनों से क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहे हैं इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है लेकिन विभाग हाथियों को खदेड़ने में नाकाम रहा है।