2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में भी दिखा ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत का असर, मोमिनपारा में शिया समुदाय का प्रदर्शन…

Raipur Protest News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद देश के विभिन्न हिस्सों की तरह राजधानी रायपुर में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

2 min read
Google source verification
रायपुर में भी दिखा ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत का असर, मोमिनपारा में शिया समुदाय का प्रदर्शन...(photo-patrika)

रायपुर में भी दिखा ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत का असर, मोमिनपारा में शिया समुदाय का प्रदर्शन...(photo-patrika)

Raipur Protest News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद देश के विभिन्न हिस्सों की तरह राजधानी रायपुर में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। मोमिनपारा इलाके में शिया समुदाय के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया और कथित हमले की निंदा की।

Raipur Protest News: मोमिनपारा में श्रद्धांजलि सभा, प्रतीकात्मक विरोध

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। कई वक्ताओं ने कहा कि किसी भी देश के सर्वोच्च धार्मिक व राजनीतिक नेता पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक शांति के लिए चिंताजनक है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग

प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने खामेनेई के प्रति अपना समर्थन जताया और कहा कि यह हमला निंदनीय और अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता पर हमला करना वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए खतरा है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस हमले पर स्पष्ट और सक्रिय रुख अपनाने की अपील की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आये हैं, लेकिन यह भारत में वसायन शांति प्रेमियों की ओर से भी संदेश है कि हिंसा और सैन्य कार्रवाइयों से कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सकता। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर ऐसे कार्यों की कड़ी निंदा करनी चाहिए।”

पुलिस की निगरानी, शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ कार्यक्रम

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देता है।

रायपुर में हुई प्रतिक्रिया इसी का उदाहरण है। इस बीच, शांति व सद्भावना समूहों ने सभी समुदायों से संयम बरतने और कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखने की अपील की है। यह घटनाक्रम दर्शाता है कि वैश्विक राजनीति से जुड़े मुद्दे अब स्थानीय विमर्श का भी हिस्सा बन रहे हैं।