रायपुर. आयकर विभाग ने प्रदेश के तीन कारोबारी समूहों के 50 ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा है। ये समूह कोयला, पॉवर प्लांट और रियल इस्टेट का कारोबार करते हैं। आयकर विभाग के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दिल्ली के करीब 250 अफसरों-कर्मचारियों की टीम ने सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और ओडि़सा के झारसुगुड़ा, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में स्थित घरों-दफ्तरों और कारखानों में एक साथ दबिश दी।