11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Vidhansabha: विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, विधानसभा में लखमा को मंत्री नेता, किरण, अजय व धर्मजीत ने गले लगाया

CG Vidhansabha: लखमा को आबकारी घोटाला में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पिछले दिनों जमानत मिली थी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष लखमा को सशर्त सदन में आने की अनुमति दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: रायपुर में बनेगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, 95 करोड़ की लागत से होगा तैयार

CG Vidhansabha: विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से हुई। इसमें जमानत पर रिहा पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी शामिल हुए। सत्र के दौरान जब राज्यपाल का इंतजार हो रहा था, उस बीच लखमा ने सत्ता पक्ष के विधायकों से मुलाकात की। मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अजय चंद्राकर, किरण सिंह देव, धर्मजीत ने लखमा को गले लगाया। लखमा ने सदन में सत्ता पक्ष के अन्य विधायकों से भी मुलाकात की।

बता दें कि लखमा को आबकारी घोटाला में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पिछले दिनों जमानत मिली थी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष लखमा को सशर्त सदन में आने की अनुमति दी है। वंदे मातरम् के सभी छंद का गायनबजट सत्र के दौरान नई परंपरा की शुरुआत की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल के आगमन पर वंदे मातरम् के सभी छंद का गायन हुआ। इसके बाद जन-गण-मन और राजकीय गीत अरपा पैरी के धार.. का भी गायन हुआ।इस बार अभिभाषण में नहीं हुई टीका-टिप्पणीसत्र की शुरुआत में राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ।

लंबे समय बाद राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की ओर से कोई टीका टिप्पणी नहीं हुई। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिभाषण पर सदन के बाहर टिप्पणी की। उन्होंने कहा,इसमें नया कुछ भी नहीं था। थकी हारी सरकार पुरानी बातों को पढ़वा रही थी।

बघेल ने कहा-अन्य नेताओं को मिले मौकासदन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्यसभा की दावेदारी खारिज कर दी है।

उन्होंने कहा, मैं राज्य सभा नहीं जाऊंगा, पार्टी के अन्य नेताओं को मौका मिलना चाहिए। इस पर फैसला हाईकमान करेगा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा छत्तीसगढ़ से अपने ही नेता को भेजेंगे। इसके लिए पैनल ने ही सर्वसम्मति से फैसला होगा।