
भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच की तैयारी जोरों पर...
रायपुर। IND Vs AUS T20 : नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर को होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के चौथे मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मैदान की घास को हरा बनाए रखने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है और मैदान को समतल करने के लिए रोलर भी चलाया जा रहा है।
बड़े सितारे नहीं आएंगे
बताते चलें कि दोनों टीमों के बड़े सितारे जैसे, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें विश्वकप के बाद आराम दिया गया है। सीरीज की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं कंगारू टीम के कप्तान विश्वकप फाइनल मैच के हीरो मैथ्यू वेड होंगे। इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल, एडम जांपा और स्टीव स्मिथ भी टीम का हिस्सा होंगे।
ग्राउंड रिकैप
- 21 जनवरी 2023 को खेला गया भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच।
- भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेटों से हरा दिया था।
- टीम इंडिया के सभी नामी सितारे रायपुर पहुंचे थे।
Updated on:
23 Nov 2023 11:11 am
Published on:
23 Nov 2023 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
