27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया टीम के लिए खेल चुका छत्तीसगढ़ का यह खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलेगा इंटरनेशनल वेटरंस क्रिकेट टूर्नामेंट

International Veteran Cricket Tournament: इंटरनेशनल वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ से भारतीय टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान खेल रहे हैं फ्रेंडली सीरीज। राजेश चौहान ने साल 1993 से 1998 में भारत के लिए 21 टेस्ट और 35 वन डे मैच खेले। जिनमे भारत ने सारे 21 टेस्ट मैचों जीत दर्ज की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Vinayak Singh

•

Updated: 12 Jul 2022, 6:01 PM IST

photo_6226288169616256961_y.jpg

International Veteran Cricket Tournament। रायपुर। इंग्लैंड में इंटरनेशनल वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जहाँ भारत सहित इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और वेल्स की वेटरन टीम (50+) ने हिस्सा लिया है। मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक उम्र के खिलाड़ी फ्रेंडली सीरीज खेलेंगे। सीरीज में छत्तीसगढ़ केसीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भिलाई के राजेश चौहान भी शामिल हैं। राजेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) ऑफ इंडिया 50s की तरफ से सीरीज खेलेंगे।

उक्त प्रतियोगिता 50 की उम्र से अधिक वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित हो रही है। यह एक फ्रेंडली सीरीज है। सीरीज में शामिल होने वाली भारत की ओर से जो टीम बनाई गई है उसमें दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें पहला नाम राजेश चौहान और दूसरा संजीव शर्मा है। अंतरराष्ट्रीय वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण एक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। सीरीज के मैच टूर्नामेंट आधिकारिक यूट्यूब चैनल में देखे जा सकते हैं। इसके आलावा मैच के स्कोर टूर्नामेंट के वेबसाइट में भी चेक कर सकते हैं। टूर्नामेंट में भारत सहित इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और वेल्स की वेटरन टीम (50+) खेल रही है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई के कल्याण कॉलेज ग्राउंड में गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी (GCCA) है जिसे राजेश चौहान ने शुरू किया था । राजेश चौहान छत्तीसगढ़ के एकमात्र इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं। एकेडमी का संचालन वर्तमान में विराज चौहान कर रहे हैं। राजेश चौहान छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को लेकर एक बड़ा नाम हैं। उनके द्वारा संचालित एकेडमी में हर उम्र के लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है। उनके कोच कई स्कूल में जाकर बच्चों को प्रोफेशनल क्रिकेट की ट्रेनिंग देते हैं।