
BJP In Chhattisgarh : पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा पहुंचने लगे हैं। कई ऐसे विधायक हैं, जो पहली बार विधानसभा की सीढ़ी चढ़ रहे हैं, वे गेट पर पहुंचते ही मत्था टेक रहे हैं।
बुधवार को मजदूर से विधायक बने साजा के ईश्वर साहू ने विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचते ही मत्था टेका। साथ ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी जीत के बाद नाम दर्ज कराने विधानसभा पहुंचे। जानकारी के अनुसार विधानसभा में अब तक करीब 40 विधायक अपनी हाजिरी लगा चुके हैं।
जानिए कौन है ईश्वर साहू ?
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा से साजा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ईशवर साहू, भुवनेश्वर साहू के पिता है। भुवनेश्वर साहू हत्याकांड के बाद भाजपा ने ईश्वर साहू को न्याय दिलाने साजा से उम्मीदवार घोषित किया था। बता दें कि, कांग्रेस से साजा के उम्मीदवार मंत्री रविंद्र चौबे थे। ईश्वर साहू ने रवींद्र चौबे को चुनाव में 5 हजार से अधिक वोटों से मात दी।
Updated on:
07 Dec 2023 12:18 pm
Published on:
07 Dec 2023 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
