
Jammu Kashmir: बॉण्ड बनेगा रिहाई की चाबी, साइन करो और घर जाओ
रायपुर. जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा में आंतकियों ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की हत्या कर दी है। मृतक मजदूर की पहचान छत्तीसगढ़ के सेठी कुमार सागर के रूप में की गई जो वहां ईंट के भट्टे में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि हत्या की सूचना के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने इस घटना की निंदा करते हुए मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को जम्मू-कश्मीर पुलिस से इस संबंध में सपंर्क करने के लिए कहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है जब जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्य से आए मजदूर की आतंकियों ने हत्या की है।
बतादें कि इससे पहले जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सोमवार को आतंकियों ने एक ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया। आतंकियों ने राजस्थान के ट्रक को निशाना बनाते हुए उसके ड्राइवर शरीफ खान की हत्या कर दी। आतंकियों ने एक बाग के मालिक की भी पिटाई की है।
Updated on:
16 Oct 2019 07:33 pm
Published on:
16 Oct 2019 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
