2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janani Suraksha Yojana:गर्भवती महिलाओँ को सरकार दे रही है आर्थिक सहायता, जानिए क्या है स्कीम

Janani Suraksha Yojana:आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम जननी सुरक्षा योजना है। इस योजना के जरिए सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्थिति में सुधार करना चाहती है।

2 min read
Google source verification
jan.jpg

Janani Suraksha Yojana रायपुर। केंद्र सरकार देश की महिलाओं के लिए कई तरह से स्कीम चलाती रहती है। उनमें से कई स्कीम महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए चलाई जाती है। उन्हीं में से एक स्कीम का नाम है जननी सुरक्षा योजना। इस योजना में सरकार गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद देती है।सरकार जननी सुरक्षा योजना के तहत गरीब और कमजोर आर्थिक वर्ग की महिलाओं को 3400 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह पैसे सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के खानपान और देखरेख के खर्चे के लिए दिया जाता है। इस स्कीम को सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में भी चलाया जाता है।

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है, जिनकी प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाती है। ऐसे में महिलाओं की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य प्रसव के दौरान महिलाओं की होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। योजना के अंतर्गत प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जननी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से -

इस योजना के अंतर्गत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को प्रसव के दौरान 1400 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। वहीं आशा सहयोगी को प्रसव के प्रोत्साहन के लिए 300 रुपये देती है। इसके अलावा प्रसव के बाद उनको सेवा के लिए अतिरिक्त 300 रुपये दिए जाते हैं।

इसके अलावा अगर महिला शहरी क्षेत्र में रह रही है। ऐसे में उसको प्रसव के दौरान सरकार द्वारा 1 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है। वहीं प्रसव के प्रोत्साहन के लिए आशा सहयोगी को 200 रुपये सरकार द्वारा मिलते हैं। इसके अलावा प्रसव के बाद सहयोग के लिए उसको 200 रुपये अलग से मिलते हैं।

सरकार द्वारा मिलने वाली इस आर्थिक सहायता के जरिए महिलाएं प्रसव के दौरान अपनी और अपने बच्चे की अच्छे से देखभाल कर सकेंगी। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पतालों में अपना प्रसव कराना होगा।

ये पैसे पात्र लाभार्थी के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। अगर आप भी प्रसव के दौरान इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं। ऐसे में आपका बैंक अकाउंट होना जरूरी है।

Story Loader