16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिल्लू चौक पर जर्जर मकान पर निगम ने चलाया बुलडोजर

फोटो- सिटी फोल्डर में जर्जर मकान पर चला बुलडोजर के नाम से।

less than 1 minute read
Google source verification
kawaimakangira

kawaimakangira

सिटी रिपोर्टर, रायपुर.

नगर निगम द्वारा टिल्लू चैक के पास बुधवार को एक जर्जर मकान को तोड़ दिया गया। निगम आयुक्त शिव अनंत तायल ने पुराने जर्जर मकानों को तोडऩे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। टिल्लू चैक में टिल्लू होटल के बगल में एक मकान है। जिसमें घनश्याम दास का परिवार निवासरत है। निगम के जोन क्रमांक 7 के उपअभियंता नलिनी साहू ने बताया कि यह मकान टिल्लू होटल वालों का ही है बताया जाता है। टिल्लू होटल वाले मकान के टैक्स भी पटाते हैं। यह मकान पूर्णता जर्जर हो चुका है। करीब 700 वर्गफ ीट में बने इस मकान के ढह जाने की आशंका बनी रहती है। नोटिस देने के बाद भी इसे तोडऩे की कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद मंगलवार को बुलडोजर लेकर मकान को तोडऩे की कार्यवाही शुरू की गई। मकान के सामने के हिस्से को तोड़ा गया। जिसके बाद मकान में निवासरत लोगों ने अपने खर्च से मकान को तोडऩे का आश्वासन लिखित में दिया है। जिस पर जल्द तोड़ देने की हिदायत देकर निगम दस्ता वापस लौट गई।