
Kabir Das Jayanti 2023: भजन और प्रवचन कर मनाया उत्सव
CG Kabir Das Jayanti 2023: रायपुर। सद्गुरु कबीर साहब का 625वां प्रगट उत्सव कबीरधाम अमलेश्वर में भजन-सत्संग समागम से मनाया। यह आयोजन सद्गुरु कबीर प्रगटोत्सव समिति, नवयुवक मंडल एवं अमीन माता महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सत्संग-भजन मंडलियों ने कबीर के भजन, प्रवचन, प्रस्तुत किया।
इसमें प्रमुख रूप से रतन साहेब तुलसी, गोपाल निषाद का पंडवानी शैली में में श्रद्धालु झूमे। वहीं महंत भागदास साहेब, तरुन साहेब, पवन साहेब, अशोक साहेब एवं अमीन माता महिला मंडल ने भजन प्रस्तुत किया। गुरु गोस्वामी डॉ. भानुप्रताप ( Kabir Das Jayanti 2023) साहब का चरण बन्दगी और दर्शन लाभ सभी भक्तों ने लिया।
इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने भी बन्दगी किया। समिति के संयोजक प्रशांत शर्मा, अध्यक्ष केआर साहू, प्रीतम मानिकपुरी, माखन साहू, संतोष वर्मा, छोटू साहू, मनोहर साहू, तोप सिंह साहू, गोपाल निषाद, छन्नू साहू, सच्चिदानंद साहू सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ,सेवक उपिस्थतथ थे। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद साहू ने किया।
आज बढ़ईपारा से निकलेगी शोभायात्रा
सद्गुरु कबीर जयंती रविवार को शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने इस अवसर शहर के सभी 70 वार्डों में मटन ब्रिकी पर रोक लगाया है। इस दौरान कोई मांस मटन बेचते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बढ़ईपारा ( Kabir Das Jayanti 2023) से भव्य शोभायात्रा सिविल लाइंस कबीर चौक तक निकलेगी। जगह-जगह प्रसाद वितरण करते हुए लोग उत्सव मनाएंगे।
आज बंद रहेंगी शराब दुकानें
राज्य सरकार ने कबीर जयंती को शुष्क दिवस घोषित किया है। आदेश के अनुसार मदिरा बेचने-परोसने की अनुमति 4 जून को नहीं होगी। प्रदेश (raipur Kabir Das Jayanti 2023) में समस्त देसी, विदेशी दुकानों और होटल, बार व क्लबों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लबों में मदिरा बेचने की अनुमति नहीं होगी।
Published on:
04 Jun 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
