3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC season 14: KBC के हॉट सीट पर पहुंचीं छत्तीसगढ़ की सोनाली, बिग बी से पूछा सफल दाम्पत्य जीवन का राज…

KBC season 14: सोनाली दत्ता कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 14 वें सीजन में हॉट शीट तक पहुंची है। सोनाली ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकरिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से साल 2018-20 में जनसंचार की पढ़ाई की है। सोनाली के इस उपलब्धि के लिए जनसंचार विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने बधाई और शुभकामनायें दी।

3 min read
Google source verification
.

FILE PHOTO

KBC season 14: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर की जनसंचार विभाग की पूर्व छात्रा सोनाली दत्ता कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 14 वें सीजन में हॉट शीट तक पहुंची है। मंगलवार को सोनी टीवी में प्रसारित केबीसी में कई प्रतिभागी मंच में बैठे हुए थे उनके सामने जो फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज उत्तर देने वाला प्रश्न आया तो सभी ने तेजी से जवाब दिया। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने सोनाली नाम लिया तो वह भावुक हो उठी। सोनाली ने छठवें राउंड तक का सफर तय कर लिया है।

सोनाली ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकरिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से साल 2018-20 में जनसंचार की पढ़ाई की है। सोनाली के इस उपलब्धि के लिए जनसंचार विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने बधाई और शुभकामनायें दी। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा बताया सोनाली शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होनहार और मेहनती रही है। उसके संघर्ष का ही परिणाम है कि आज देश के इतने बड़े शो में भाग ले रही है। ये हमारे लिए विभाग के लिए और विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।

KBC में सिटी की सोनाली ने बच्चन से सफल दाम्पत्य जीवन का राज पूछा

मेहंदी से रचे हाथ और चेहरे पर मासूम सी मुस्कान। यह दोनों खुशी और सुकून का अहसास कराते हैं। कोटा निवासी सोनाली दत्ता के लिए यह महीना ताउम्र याद रहने वाला साबित हुआ। हो भी क्यों न, उन्होंने सागर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की और केबीसी की हॉटसीट तक पहुुंची। सोनाली के साथ पिता बबूल कुमार दत्ता और पति सागर जसानी बतौर कंपेनियन शामल हुए। 25 नवंबर को वे मंगल परिणय में बंधे लेकिन शादी से ठीक पहले सोनाली ने शो में बच्चन से उनकी लंबे वैवाहिक जीवन का राज पूछते हुए सफल दाम्पत्य जीवन के टिप्स भी मांग लिए। इसका भी जवाब बिगबी ने दिया। सोनाली का ससुराल देवेंद्र नगर में है। वे एम मॉस कम्युनिकेशन में गोल्ड मैडलिस्ट हैं, एडवर्टटाइजिंग फर्म से जुड़ी हुई हैं जबकि सागर जसानी नमकीन का व्यवसाय करते हैं। साथ ही सेकंड हैंड फोरव्हीलर्स डील करते हैं।

वेडिंग सेेरेमनी में लगाई स्टैंडी
शूटिंग के बाद शादी थी, इसलिए नवदंपती ने खुद की तस्वीर के साथ केबीसी का एक स्टैंडी वेडिंग सेेरेमनी में लगा दिया था। मेहमानों की नजर पड़ती तो वे कई ने नवयुगल को छोड़ स्टैंडी के साथ ही सेल्फी ली। तैयारियों के सवाल पर कहा, मैं लगातार शो देखती रही हूं इसलिए सवालों का पैटर्न समझती हूं हालांकि किस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं, यह आपकी किस्मत पर भी डिपेंड करता है। आपकी तैयारी ऐसी रहनी चाहिए कि जिसमें आपके प्रोफेशन, स्टेट, करेंट अफेयर्स, फॉरेन अफेयर्स से संबंधित सवालों के जवाब दे सकें।

वाट्सऐप दौर में क्यों दरक रहे रिश्ते
वाट्सऐप दौर में रिश्ते सुबह बनते हैं और रात तक ब्रेकअप हो जाता है। इस पर आप दोनों क्या सोचते हैं? सागर ने कहा- आप किसी के लुक या मटेरियल स्टिक से अट्रैक्ट मत होइए। यह देखना होगा कि आपका कंफर्टजोन किसके साथ बैठ रहा है। किसके साथ आपकी वाइब मैच होती है। यह फीलिंग आनी चाहिए कि वह दोस्त ज्यादा है, लाइफ पार्टनर कम। ऐसे में रिलेशन स्मूथ हो जाता है। शादी से पहले या तुरंत बाद आप अपना बेस्ट वर्जन दिखाते हो, फिर खामियां नजर आती हैं। कनेक्टिविटी के लिए कमियों को एक्सेप्ट करना होगा। सोनाली ने कहा- कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता। कुछ न कुछ कमी होती है। एक-दूसरे को एक्सेप्ट करना चाहिए, चाहे वह कमियां हो या अच्छाई। यह मायने रखता है कि सोशल मीडिया से ज्यादा रियल लाइफ में आप एक-दूसरे के साथ कैसे रहते हैं।

इससे पहले कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के एम.एस.डब्ल्यू. प्रथम वर्ष के छात्र चमन लाल कोसे ने हिमाचल के 17,353 फीट ऊंची माउंट फ्रेंडशिप पीक पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का झंडा फहरा कर संस्थान एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। चमन विंटर एक्सपीडिशन करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले पर्वतारोही हैं। पाटन सहित राज्य एवं देश को गौरवान्वित कोइया था।

Story Loader