24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता सहित 7 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला आरोपी 3 माह से फरार, पुलिस के लिए बना पहेली

पिता सहित 7 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला आरोपी 3 माह से फरार, पुलिस के लिए बना पहेली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Aug 2018, 10:16 PM IST

CG News

पिता सहित 7 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला आरोपी 3 माह से फरार, पुलिस के लिए बना पहेली

रायपुर. एक नहीं पूरे सात लोगों की एक के बाद एक हत्या करने वाला खूंखार अपराधी अरुण चंद्राकर फरार है। रायपुर पुलिस उसे चार माह बाद भी पकड़ नहीं पाई है। अरुण पेशी के दौरान दुर्ग कोर्ट से फरार हो गया था। रायपुर पुलिस उसे पेशी में ले गई थी। अरुण सनकी प्रवृत्ति का है। उसके फरार होने से कुकुरबेड़ा में रहने वाले उसके परिवार के लोग भयभीत हैं। आज भी उन्हें उसका डर सताता है। अरुण ने अपने पिता सहित 7 लोगों की हत्या की थी। इनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। अरुण आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है।

यह है मामला
अरुण मूलत: दुर्ग के कचांदूर का रहने वाला था। वह चोरियां करता था। कई बार जेल जा चुका था। उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह दुर्ग रेलवे स्टेशन में रहने लगा। एक दिन उसने अपने पिता को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। इसके बाद रायपुर आ गया।

रायपुर में हीरापुर में बहादुर सिंह के मकान में किराए से रहने लगा। मामूली विवाद पर अरुण ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने दोस्त मंगलू देवार के साथ कुकुरबेड़ा में रहने लगा। वहां लिली देवार से उसका प्रेम संबंध स्थापित हो गया। उससे शादी करके उसके मामा संजय देवार के घर रहने लगा। उसके मकान पर कब्जा करने के लिए उसने संजय की हत्या करके जमीन में गाड़ दिया। इसकी जानकारी लिली को हुई, तो उसकी भी हत्या कर दिया। बाद में पूरी संपत्ति हड़पने के लिए अरुण ने अपनी ***** पुष्पा और उसके पति मनहरण दोनों की हत्या करके जमीन में दफन कर दिया।

ऐसे पकड़ा गया था
वर्ष 2012 में कुकुरबेड़ा में एक 12 वर्षीय बालिका गायब हो गई थी। उस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अरुण से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बालिका से अनाचार व हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तब उसकी पूरी कहानी सामने आई। आरोपी के घर और बाड़ी से चार लोगों शव बरामद हुए थे।
बदला हुलिया, नहीं रखता मोबाइल

अरुण वर्ष 2012 से जेल में था। इस दौरान उसे कई लोगों ने नहीं देखा है। छह साल जेल में रहने के कारण उसका हुलिया काफी बदल गया है। आरोपी के फरार होने के बाद रायपुर पुलिस ने कई टीमें बनाकर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि आरोपी के पास कोई मोबाइल नहीं है और न ही उसकी अन्य पहचान है। इसके चलते पुलिस उसका पता नहीं लगा पा रही है।

आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी-शहर, रायपुर

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग