27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में महीनों से चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने छापा मारकर 10 को पकड़ा

होटल राधे इन में पुलिस ने मारा छापा। आजादचौक इलाके का मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Vinayak Singh

•

Updated: 5 Aug 2022, 10:39 PM IST

Battery explodes at police station in Murshidabad, three injured

Battery explodes at police station in Murshidabad, three injured

रायपुर। आजादचौक इलाके के एक होटल में पिछले गई महीनों से जुए का अड्डा चल रहा था। शुक्रवार को अचानक आजादचौक पुलिस ने छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 4 लाख रुपए बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक राठौर चौक िस्थत राधे इन में संगठित रूप से जुआ खेलने की सूचना मिली। इसके बाद आजादचौक थाने की टीम ने होटल में छापा मारा। और मौके से आशीष अग्रवाल, देव कुम्हार, योगेश अग्रवाल, प्रेमचंद कुमावत, अशोक तिवारी, नरेश मलंग, संतोष शुक्ला, मनीष मित्तल, राजीव मलंग, विजय गुरका को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों के पास 4 लाख जब्त किया गया है। आरोपी पुरानीबस्ती, रामनगर गुढि़यारी, अमरावती महाराष्ट्र, गोलबाजार के रहने वाले हैं। और आदतन जुआरियों के गैंग हैं। बताया जाता है कि होटल के कमरे इनके लिए हमेश बुक रहते थे।

शातिर जुआरियों का गैंग

पकड़े गए आरोपी शातिर जुआरी हैं। और संगठित रूप से जुए का संचालन करते हैं। इनके साथ जुआ खेलने के लिए दूसरे शहर के लोग भी आते हैं। आजादचौक में पकड़ा गया देवकुमार पिछले साल मंदिरहसौद के एक फार्महाउस में जुआ खेलते पकड़ा गया था। उस समय पुलिस ने 20 लाख रुपए बरामद किया था। आरोपी इससे पहले भी कई बार पकड़े जा चुके हैं।


शहर में कई गिरोह सक्रिय

संगठित रूप से जुआ चलाने वाले कई गिरोह शहर में सक्रिय है। चंगोराभाठा, रामसागरपारा, मोमिनपारा, संजय नगर, चूनाभट्ठी, कोटा, बैरनबाजार में रहने वाले कई जुआरी हैं, जो संगठित रूप से जुए चलवाते हैं। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। पिछले दिनों चूनाभट्ठी में दीपक नाम का व्यक्ति कई दिनों से खुलेआम जुआ संचालित कर रहा था। बाद में दो बड़े जुआरियों के बीच विवाद हो गया। इसकी गोपनीय शिकायत आईजी से भी हुई थी। इसके बाद चूनाभट्ठी बीट के पुलिसकर्मियों से भी सवाल-जवाब हो गए थे।