रायपुर. राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा और ईडी दोनों मिले हुए हैं। ईडी की प्रेस विज्ञप्ति बाद में जारी होती है, रमन सिंह पहले जारी करते हुए। भाजपा के सोशल मीडिया पेज में पहले बात आती है, इसके बाद ईडी एक्शन लेती है। भाजपा की जानकारी के हिसाब से ईडी छापा मार रही है। धोखे से भी किसी भाजपा नेता के यहां छापा नहीं मारा है। ईडी को कैसे पता की कौन भाजपा और कौन कांग्रेसी है।