29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बड़ा बयान.. बोले- हम एक-एक वादा पूरा करेंगे

CM Vishnu Deo Sai Statement : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित रायपुर संभाग कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए।

3 min read
Google source verification
chief_minister_sai.jpg

Lok Sabha Chunav 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित रायपुर संभाग कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, यह अभिनंदन समारोह वास्तव में हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का वंदन है। आज हम सब लोग अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के लिए यहां पर आए हुए हैं।

सीएम ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने 2023 के विधानसभा चुनाव में तन-मन-धन से परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पार्टी को 54 सीटों की ऐतिहासिक विजय दिलाई है। इसके साथ ही सीएम साय ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में भी सभी 11 सीट जिताने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें : अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 21 जनपद सदस्यों ने की वोटिंग, जनपद अध्यक्ष को गंवानी पड़ गई कुर्सी


Chhattisgarh Seat For Lok Sabha Chunav : उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के नाते आप सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहूंगा कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी है। निश्चित रूप से आने वाले 5 साल में जो भी वादा हमारी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता से किया है, वह एक-एक वादा पूरा करके रहेंगे। साय ने कहा, 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा है। 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा हम सभी को उत्सव की तरह मनाना है, रात में अपने घरों में दीपक प्रज्जवलित करना है, मंदिरों में पूजा-पाठ करना है जैसे सभी पुण्य कर्म हम सभी को करने हैं।


कार्यकर्ताओं ने तोड़े पुराने मापदंड : डिप्टी सीएम
Chhattisgarh Seat For Lok Sabha Chunav 2024 : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समारोह में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के पराक्रम से जीत हासिल हुई है। पुराने सारे मापदंडों को तोड़ते हुए भाजपा की सरकार बनी है।

कहा जाता था कि कोई थर्ड फ्रंट होता है, कहीं वोट कटिंग होती है तो भाजपा की सरकार बनती है, लेकिन इन सारे मिथकों को झूठा साबित करके कार्यकर्ताओं ने पिछला चुनाव लड़ा और प्रचंड बहुमत से जीतकर भाजपा की सरकार बनाई है। शर्मा ने कहा, पिछला चुनाव तो छत्तीसगढ़ प्रदेश का चुनाव था, आने वाला चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है, इसलिए अबकी बार कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने के लिए जुट जाएं।

अब विदेशों में भी माना जाता है भाजपा जो कहती है वो करती है : किरण देव
समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, भाजपा ने इस विजय के बाद तय किया कि जिसकी बदौलत हमको जीत मिली उसका अभिनंदन किया जाए। छत्तीसगढ़ के हर वर्गों ने भाजपा पर विश्वास किया। आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी। सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को लेकर मुख्यमंत्री और मंत्री काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, विदेशों में भी अब माना जाता है कि भाजपा जो कहती है, वो करती है।

अब हमारी जवाबदारी बढ़ गई है। आने वाले तीन महीने में लोकसभा का चुनाव है। मोदी के प्रति जनता का अपार स्नेह है। जिस मेहनत से विधानसभा चुनाव में आपने काम किया उसी मेहनत से लोकसभा चुनाव पर काम करें। पांच-छह योजनाएं बनी हैं। लोगों के बीच मोदी के कार्यक्रम को लेकर जाएंगे। समारोह को रायपुर डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : रामलला के करने हैं दर्शन? छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बस का जानें रूट, देंखें पूरा शेड्यूल


बूथ में सबसे ज्यादा वोट दिलाने वाले इन कार्यकर्ताओं का सम्मान

कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, गृहमंत्री विजय शर्मा व मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट बूथ के लिए बूथ अध्यक्ष का सम्मान किया गया, जिसमें किशोर सोनी, हार्दिक पटेल, रोशन यादव, किरन पटेल, नरेन्द्र, गणेश शर्मा, जन्नू लोधी, विष्णु श्रीवर, अभिजीत अवस्थी, संकेत बड़रिया, भूपेंद्र चंद्राकर, साधूराम साहू, जे टैम पटेल को उत्कृष्ठ बूथ का मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग