सूरजपुर. No confidence motion: सत्ता परिवर्तन होने के बाद पिछले दिनों दिसंबर महीने में सूरजपुर जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को जनपद सभा कक्ष मतदान प्रक्रिया हुई। इसमें जनपद अध्यक्ष को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई। अब 11 जनवरी को जनपद उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।