7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Ram Mandir : रामलला के करने हैं दर्शन? छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बस का जानें रूट, देंखें पूरा शेड्यूल

Raipur To Ayodhya Flight : अयोध्या जाने के लिए अभी से फ्लाइट और यात्री बसों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 11 Jan 2024, 8:36 AM IST

ayodhya_ram_mandir_.jpg

Raipur To Ayodhya Flight : अयोध्या जाने के लिए अभी से फ्लाइट और यात्री बसों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। 22 जनवरी को होने वाले श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए अभी से फ्लाइटों में टिकटों की बुकिंग करवा रहे है। वहां के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने के कारण लोग दिल्ली और मुंबई के रास्ते जाने की तैयारी में जुटे हुए है।

Raipur To Ayodhya Flight : अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि 20 जनवरी को रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 16000 और मुंबई का किराया 14000 रुपए तक पहुंच गया है। इसकी वजह मुंबई और दिल्ली से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन है। बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 15 जनवरी से रायपुर से मुंबई होते हुए वाया अयोध्या के लिए फ्लाइट चलाने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें : अनिरुध्दाचार्य महाराज के कथा में शामिल होने CM साय को निमंत्रण, BJP नेता कान्हा बाजारी ने रमन सिंह को भी किया आमंत्रित


अयोध्या के लिए चलेगी बस

Raipur Airport : छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि जल्दी ही रायपुर से अयोध्या के लिए सीधे बस चलेगी। इस समय रायपुर से बनारस के लिए यात्री बसों का संचालन किया जाता है। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए इसमें भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बता दें कि अयोध्या जाने वाली एकमात्र दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस में इस समय वेटिंग 100 से उपर चल रही है।