Aniruddhacharya Maharaj In Raipur : छत्तीसगढ़ में पहली बार अनिरुध्दाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा होने जा रही है। कथा का आयोजन राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी में किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा नेता कान्हा बाजारी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को आमंत्रित किया गया है। बता दें की कथा में शामिल होने कान्हा बाजारी एंव कथा समिति द्वारा केन्द्रीय सडक़ मंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं को निमंत्रण दिया गया है।